New Delhi: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया. रवि सिन्हा, सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे, जिनका रॉ चीफ का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। रवि सिन्हा का कार्यकाल दो साल के लिए होगा। छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सिन्हा वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने सिन्हा के नाम को मंजूरी दी है।
कैबिनेट ने नियुक्ति को दी मंजूरी
मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो साल के कार्यकाल के लिए सिन्हा को रॉ के नए प्रमुख के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बता दें कि सिन्हा ने सामंत कुमार गोयल की जगह ली है, जो 30 जून, 2023 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।