Varanasi : वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट ATR6E-7741 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरे इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी आ गई और बुधवार की रात विमान बाबतपुर में नहीं उतर सका। यह विमान हवा में ही 20 मिनट तक चक्कर लगाता रहा। इसके बाद रात में लखनऊ में ही आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इस विमान में केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय भी सवार थे। केंद्रीय मंत्री लखनऊ से सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए।

इंडिगो का विमान लखनऊ एयरपोर्ट से शाम 6.20 पर उड़ा। इस विमान में चंदौली के सांसद और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी सवार हुए। विमान को 7.20 पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचना था, लेकिन विमान कुछ दूर जाते ही हवा में चक्कर काटने लगा। लगभग 20 मिनट तक हवा में विमान चक्कर काटता रहा और फिर पायलट ने एटीसी से संपर्क साधा और बाबतपुर एयरपोर्ट के बजाय लखनऊ में ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस दौरान विमान के यात्रियों को सड़क मार्ग और दूसरे विमान से गंतव्य को भेजा गया। यात्रियों में काफी आक्रोश भी रहा।
आक्रोशित नाराज दिखे यात्री

इस फ्लाइट में सवार यात्रियों ने कहा कि विमान की लैंडिंग काफी खड़ी रफली हुई है। जैसे आमतौर पर लैंडिंग होती है वैसी नहीं थी। यह कुछ अलग था। कोई बड़ी खामी नजर आ रही थी यात्री काफी गुस्से में थे। इंडिगो के कर्मचारियों के साथ काफी आक्रोश व्यक्त कर रहे थे। यात्रियों का कहना था कि इस तरह की लैंडिंग किसी बड़ी तकनीकी खामी की ओर इशारा कर रही थी।