Spread the love

Varanasi : बाबा श्री काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में इसरो द्वारा लांच किए गए मून मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए काशी वासियों ने उत्तरवाहिनी मां गंगा से गुहार लगाई। सुबह से लेकर शाम तक धार्मिक अनुष्ठान का दौर चलता रहा। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में श्रद्धालुओं ने मां गंगा की विशेष आरती उतारी और पूजा-अर्चना करके मिशन की सफलता की कामना की। आरती के दौरान घाट पर 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा गया।

शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती पूरी तरह से चंद्रयान अभियान को समर्पित रही। सभी श्रद्धालुओं ने हाथों में चन्द्रयान-3 की तस्वीर लिया था और मां गंगा, बाबा विश्वनाथ से मिशन पूर्ण होने की प्रार्थना गई। वह जिस लक्ष्य को लेकर चंद्रमा पर गया है, वह सफलतापूर्वक पूर्ण हो।

चंद्रयान-3 को छात्रों ने दी शुभकामनाएं

वाराणसी में शुक्रवार को छात्रों ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं दी। छात्रों ने सामूहिक प्रार्थना कर सफलता की कामना भी की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है। जिस पर मनुष्य संभावनाएं तलाश रहा है। अभी भी चंद्रमा तमाम रहस्यों से भरा पड़ा है। छात्रों ने चंद्रयान के कटआउट और प्रोजेक्ट के साथ सेल्फी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *